फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The youth and his two companions were attacked with sticks

Lalitpur News: युवक और उसके दो साथियों पर लाठी-डंडों से किया हमला

Tue, 01 Jul 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The youth and his two companions were attacked with sticks
ललितपुर। दुकान से घर जा रहे युवक और उसके दो साथियों को घेरकर छह युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला गोविंदनगर निवासी अवधेश सेन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 जून की रात 10 बजे उसका पुत्र प्रदीप अपने साथी शिवा शर्मा एवं अभिषेक कुशवाहा के साथ अपनी दुकान से घर लौट रहा था। वे लोग प्रशांति स्कूल के पास पीपल के पेड़ के समीप पहुंचे थे कि रघू उर्फ हकीम, शाहरुख, अफजल माते, रिहान, सलीम और हीरो मुर्गा वाला निवासी गोविंदनगर ने घेर लिया। पुत्र व उसके साथियों को गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और गुम्मा से मारपीट कर हमला किया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed