{"_id":"625dabb97e20002f7b7f5407","slug":"the-young-man-was-murdered-due-to-a-dispute-while-drinking-alcohol-lalitpur-news-jhs218943692","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान विवाद होने पर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान विवाद होने पर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलगन में बीते दिन कुएं में पत्थर से कुचलकर किशोर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सूरज से शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पत्थर से कुचलकर शव को कुुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ग्राम सिलगन निवासी सूरज को 16 अप्रैल को हनुमान जयंती शोभायात्रा में गांव निवासी लोग अपने साथ ले गए थे। जब लड़का देर रात घर नहीं आया तो खोजबीन की। गांव के ही बगल में एक सूखे कुएं में प्रार्थी का लड़का मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के पिता खुशीराम लोधी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही माधव सिंह ठाकुर व उसका छोटा लड़के को साथ ले जाने की जानकारी दी थी।
सोमवार केे क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस बल व एसओजी टीम ने 18 अप्रैल को सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर ग्राम सिलगन में माधव सिंह के घर के दरवाजे से आरोपी जय सिंह पुत्र प्रयागी लाल लोधी व गौरव सिंह पुत्र माधव सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया, पूंछताछ में बताया कि मृतक सूरज उर्फ मच्छर के साथ शराब पीने के दौरान किसी बात लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर सर में पत्थर मारकर हत्या कर दी थी और शव को कुएं में डालकर भाग गए थे। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल (पत्थर) बरामद किया गया
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, चौकी प्रभारी दैलवारा आलोक सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल विनीत कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, जायद अली, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, आदर्श तिवारी, शुभम तिवारी, विक्रम सिंह, रजनीश चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह आदि हैं।