फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man gave his life by hanging on the tree

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 14 Feb 2022 10:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging on the tree
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम संसुआ में खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर एक युवक ने जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम संसुआ निवासी सुंदर कुशवाहा (22) पुत्र गनेश कुशवाहा रविवार की शाम को घर पर ही था। इसके बाद वह अचानक से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रात को करीब साढ़े नौ बजे जब उसके पिता गनेश खेत पर मवेशियों की रखवाली को गए तो वहां उन्हें हैंडपंप के पास बेरी के पेड़ पर कुछ टंगा दिखा। जब उन्होंने वहां रोशनी करके देखा तो उसकेबेटे का शव रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगा, जिस पर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना बार पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे चाचा रामदास ने बताया कि उसके भतीजे का गांव में एक घर में आना जाना था और उसकी किसी बात को लेकर उन्होंने परिवारवालों को उलाहना भी दिया था। तभी से वह परेशान चल रहा था और खेत पर चला गया था। इसके बाद उसका शव पेड़ पर लटकता मिला। उन्होंने बताया कि भतीजे सुंदर की शादी दो वर्ष पूर्व लॉकडाउन में हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। सुंदर तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था और ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। वहीं थानाध्यक्ष बार सुनील तिवारी ने बताया कि सुंदर का परिवार में ही किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिवारजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed