फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The work was abandoned after digging the road, due to lack of movement of vehicles, there is a jam on the road

Lalitpur News: सड़क की खोदाई कर छोड़ा काम, वाहनों की निकासी न होने से सड़क पर लग रहा जाम

Thu, 24 Jul 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The work was abandoned after digging the road, due to lack of movement of vehicles, there is a jam on the road
महरौनी। कस्बा में इंदिरा चौराहा पर निर्माणाधीन पुलिया राहगीरों को परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की खोदाई से आधे मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। इससे मार्ग वन-वे हो गया है। निर्माणाधीन पुलिया के पास दोनों ओर वाहनों की कतार लग रही हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के इंदिरा चौराहा से मड़ावरा व नाराहट की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिया बनी हुई थी। बारिश होने की स्थिति में पानी पुलिया के ऊपर से बहता था। समस्या को दूर करने के लिए पंजाब बैंक के सामने से लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इसमें विभाग ने कार्य शुरू किया, जिसमें आधी सड़क की खोदाई कर दी। इसके बाद अब काम बंद कर दिया है। अब आधे मार्ग से वाहनों की निकासी हो रही है। इससे सड़क से एक तरफ से ही वाहन निकल पा रहा है।
विज्ञापन

वन-वे जैसी स्थिति होने से अब सड़क पर जाम लग रहा है। हालत यह है कि एक ओर से वाहन निकलने पर दूसरी ओर के वाहन को खड़ा होना पड़ रहा है। कुछ ही देर में कतार लग जाती हैं। ऐसे में आगे-पीछे वाहन होने में समस्या हो रही है। हालत यह है कि सुबह से शाम तक वाहनों की कतार लग रही है। कई बार तो आमने-सामने वाहन आने पर समस्या हो जाती है। उमस भरी गर्मी में दो पहिया वाहन चालक व राहगीरों को अधिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि जाम में कुछ ही देर में लोग पसीना से तर हो रहे हैं। समय से बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए जल्द ही कार्य पूर्ण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम
विभाग ने कार्य तो शुरू कर दिया, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम करना भूल गए। यहां पर न तो संकेतक लगाए गए हैं और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था व्यवस्था की गई है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

---
महरौनी में इंदिरा चौराहा पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। आधी सड़क की खोदाई की गई है। रात में कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण होगा।
- जयप्रकाश खरे, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed