फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The woman sought death if the second marriage was not stopped

दूसरी शादी नहीं रोके जाने पर महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु

Fri, 03 Jun 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The woman sought death if the second marriage was not stopped
ललितपुर। पति की दूसरी शादी को रोके जाने व न रुकने पर महिला ने पुत्रियों समेत इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा हाल निवासी शहर कोतवाली के रावगढ़ निवासी कृष्णा पुत्री बद्रीप्रसाद ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व शहर कोतवाली अंतर्गत गांव रावगढ़ निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिससे दो पुत्रियां हुईं। ससुरालीजन शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज ही मांग करने लगे। साथ ही प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिस पर पीड़िता ने दहेज और भरण पोषण का वाद दायर किया था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जानकारी हुई है कि अब पति अपना नाम बदलकर दूसरी शादी कर रहा है। जबकि उसका विवाह से तलाक नहीं हुआ है। पीड़िता ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने व पति को दूसरी शादी करने से रोकने की मांग की है। बताया कि पति की दूसरी शादी से उसका और दोनों पुत्रियों का भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। मांग की है कि शादी को रोका जाए। अन्यथा की स्थिति में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। कार्रवाई नहीं होने पर पांच जून को जिलाधिकारी आवास के सामने दोनों पुत्रियों के साथ आत्मदाह करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed