फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The woman made serious allegations against the inspector

Lalitpur News: महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The woman made serious allegations against the inspector
एसपी से जांच कर कार्रवाई की लगाई गुहार, बोली-रात को बहू के कमरे में थे, मना करने पर दी फंसाने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर क्षेत्र के एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दरोगा रात को उसकी बहू के कमरे में घुसे थे। कांस्टेबल ने इसका वीडियो भी बनाया है, अब दरोगा मामला दबाने के लिए उसे किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
महिला ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त की रात करीब एक बजे दरोगा उसकी बहू के कमरे के अंदर था। कमरे से आ रही आवाज सुनकर उसका पुत्र मौके पर पहुंचा। उसने अन्य परिजनों को भी जानकारी दी। महिला का कहना है कि उसने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि कोई उसकी बहू के कमरे में घुसा है। इस पर दो कांस्टेबल वहां पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। यह देख काफी देर बाद दरोगा ने दरवाजा खोला। जिसके बाद कांस्टेबल चले गए।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इसके बाद दरोगा उसे धमकाने लगे कि मामला किसी से बताया तो परिवार को झूठे केस में फंसा देंगे। महिला ने बताया कि पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सास-बहू के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। बहू की तरफ से भी प्रार्थना पत्र मिला है। दोनों प्रार्थनापत्रों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मोहम्मद मुस्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed