{"_id":"687bf57070f16c6fef0c659c","slug":"the-woman-gave-birth-to-three-children-two-daughters-and-a-son-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-139308-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटियां व एक बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटियां व एक बेटा
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां व एक बेटा है। चिकित्सकों का कहना है कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, वजन कम होने से एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। पिता का कहना है कि बेटियों के साथ बेटा भी प्राप्त हो गया है।
तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी प्रिया (20) पत्नी गोलू को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचे, जहां पर स्टाफ नर्स ने जांच के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दोपहर में प्रसूता परिजनों के साथ ही मेडिकल काॅलेज पहुंची। जहां पर स्टाफ ने प्रसूता को भर्ती कर लिया।
जांच रिपोर्ट देखने पर तीन बच्चे की जानकारी हुई। भर्ती होने के बाद महिला ने दोपहर 12.13 बजे एक बेटी व एक बेटा को जन्म दिया। इसके चार मिनट बाद एक बेटी को जन्म दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने महिला को वार्ड में भर्ती कराया। बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है, जहां पर देखभाल की जा रही है। जच्चा व बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। प्रसव कराने वाली टीम में स्टाफ नर्स सुमन यादव, नीतू दुबे, लबीना किंटर, इंदुपाल आदि मौजूद रहे।