फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The woman fell while climbing the train

ट्रेन से महिला गिरी, मौत

Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The woman fell while climbing the train
The woman fell while climbing the train
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के गांव नैनवारा निवासी महिला की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से कटने से मौत हो गई। महिला पुत्र का इलाज कराने के लिए ग्वालियर जा रही थी। शनिवार को सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह फिसलकर प्लेटफार्म से सीधे ट्रेन के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम नैनवारा निवासी ललितपुर वारी (55) पत्नी स्व. पुनुआ के पांच पुत्र हैं। उसका चौथा पुत्र राजकुमार लंबे समय से बीमार चल रहा है। वह इलाज के लिए पुत्र को लेकर ग्वालियर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जैसे ही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन आई तो अधिक भीड़ होने की वजह से वह ट्रेन में समय से नहीं चढ़ सकी। उसके और बेटे के चढ़ने से पहले ही ट्रेन चलने लगी। इस पर चलती ट्रेन में उसने चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे चलती ट्रेन के नीचे चली गई, जिससे उसकी ट्रेन से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। यह देख प्लेटफार्म पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके दूसरे पुत्र रामकिशोर सेन ने बताया कि उसका भाई राजकुमार कई महीनों से बीमार चल रहा था और उसका टाइफाइड बिगड़ गया था, इसीलिए उसकी मां उसे इलाज के लिए ग्वालियर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed