फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The uncle had killed his nephew by strangling him

Lalitpur News: चाचा ने ही गला दबाकर की थी भतीजे की हत्या

Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The uncle had killed his nephew by strangling him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। 19 फरवरी की रात में फसल को पानी देने के विवाद में गौरव राजा की हत्या चाचा ने गला दबाकर की थी। इस मामले का पटाक्षेप कोतवाली पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम सेरवासकलां में गौरव राजा की खेत पर हत्या हो गई थी। मृतक के चाचा राजेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के पांच लोगों पर नामजद मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध नजर आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की हत्या गला दबाने से होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए तो नामजद आरोपियों की लोकेशन गांव में न होकर अन्य स्थानों पर मिली। पुलिस ने राजेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने भतीजे की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस टीम ने शुक्रवार को हत्याभिुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

00
यह थी हत्या की वजह
प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि एक ही कुआं से मृतक गौरव राजा और हत्यारोपी अपनी फसल में पानी देते थे। हत्या के दिन 19 फरवरी की रात में मृतक गौरव ने अपने चाचा का पानी बंद कर अपनी फसल में पानी देना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। दोनों में गाली गलौज हुआ। यह बात चाचा को अच्छी नहीं लगी। उसने गौरव का गला दबा दिया। उसकी मृत्यु हो गई। खुद को बचाने के लिए गांव में चल रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
गिरफ्तार करने वाली टीम : मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, चौकी तेरई फाटक प्रभारी मनीष कुमार शुक्ला, एसओजी प्रभारी अतुल तिवारी, सर्विलांस प्रभारी आलोक सिंह, सूरज सिंह और रोहित सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article