फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The timetable for operation of e-buses will be released soon

Lalitpur News: ई बसों के संचालन की जल्द जारी होगी समय सारिणी

Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The timetable for operation of e-buses will be released soon
ललितपुर। झांसी-ललितपुर रूट पर जल्द ही परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसें दौंड़ेगी। इनके संचालन के लिए समय सारणी ली जा रही है। इससे यात्रियों को बसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

ललितपुर से झांसी रूट पर रोडवेज बसों के संचालन में मध्य प्रदेश की सीमा बाधा बनी हुई है। बीते माह परिवहन निगम ने परमिट के लिए कवायद शुरू की थी। राज्य परिवहन समिति की बैठक में परमिट को स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव रखा था। कारण, इन बसों के संचालन के लिए परमिट की आवश्यकता नहीं होती। शासन ने इलेक्ट्रिक बस के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। झांसी-ललितपुर रूट पर 16 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। वर्तमान में एक ई बस मिल गई है।
विज्ञापन

लेकिन, इसके संचालन की समय सारिणी न होने की समस्या बनी हुई है। विभाग ने डीजल बस का एक चक्कर बंद कर ई-बस का संचालन शुरू कर दिया है। अब इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग से समय निर्धारित कराया जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग में पत्राचार कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि एक सप्ताह में समय सारिणी प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed