फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The third accused who vandalized the statue was also arrested

Lalitpur News: मूर्ति खंडित करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The third accused who vandalized the statue was also arrested
पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है।
बीते पांच अगस्त को तीन आरोपियों ने भारतगढ़ दुर्ग के अंदर विराजे दक्षिणमुखी भगवान हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया था। जिसके बाद नगर के लोगों में काफी नाराजगी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन और ज्ञापन दिए थे। जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन तीसरा आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने नगर का भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी और पुलिस को तीसरे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर 11 अगस्त को पुलिस टीम ने बम्होरीसर हाईवे कट पर दबिश देकर तीसरे आरोपी नासिर खान निवासी वार्ड- 12 सरफयाना तालबेहट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed