फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The team of students will call and ask whether they voted or not.

Lalitpur News: छात्रों की टीम फोन कर पूछेगी...वोट डाला या नहीं

Mon, 06 May 2024 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The team of students will call and ask whether they voted or not.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि हमें लक्ष्य को छोटे-छोटे समूह में बांटकर प्राप्त करना है, जिसके लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वह उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में बोल रहे थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान में महरौनी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में जनपद प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। एडीएम ने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी कंट्रोल रूम प्रभारी को उसमें जोड़ा जाएगा और जनपद स्तर से सतत निरीक्षण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि हर महाविद्यालय प्रति 50 छात्रों पर एक सहायक की नियुक्ति करेगा जो सभी छात्रों को फोन कर उन्हें व उनके परिवार के सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा। मतदान दिवस 20 मई को पुनः पूछेगा कि उन्होंने मतदान कर दिया या नहीं। प्राचार्य डॉ. केशव देव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बारीष द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed