फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The team of heads and secretaries from 15 districts saw the development work

Lalitpur News: 15 जिलों से आए प्रधानों व सचिवों की टीम ने देखे विकास कार्य

Thu, 08 Feb 2024 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
The team of heads and secretaries from 15 districts saw the development work
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। 15 जनपदों से आए 24 सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को तालबेहट ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और आय के संसाधनों को देखा और उनके संबंध में जानकारी ली।
पंचायती राज विभाग की ओर से जालौन, झांसी, इटावा, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, बरेली, बदायूं, बागपत, मिर्जापुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, सोनभद्र आदि से एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सहायक सहित 22 प्रतिभागी और दो राज्य कंसल्टेंट आदित्य उपाध्याय एवं दिनेश शुक्ला सहित कुल 24 प्रतिभागियों का एक्सपोजर आयोजित किया गया है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक जखौरा की कारीपहाड़ी में स्थापित गोशाला के साथ पंचायत में निर्मित 85 घनमीटर क्षमता का बायोगैस प्लांट का भ्रमण किया और उक्त प्लान्ट के द्वारा गैस उत्पादन, गैस से उत्पादित विद्युत से ग्राम पंचायत को होने वाली आय के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा में स्थापित ग्राम पंचायत सचिवालय से संचालित होने वाली समस्त योजनाओं की जानकारी एवं स्थलीय भ्रमण किया। प्राथमिक विद्यालय में किए गए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों के साथ ग्राम पंचायत में स्थापित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, अमृत सरोवर एवं उसमें स्थापित बोटिंग क्लब, अमृत वाटिका आदि स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा व बीडीओ दीपक यादव ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ग्राम पंचायत कड़ेसरा कलां में ग्राम पंचायत सचिवालय में संचालित योजनाओं के संबंध में ग्राम पंचायत कारीपहाड़ी एवं गेवरा-गुंदेरा में किए गए भ्रमण का फीडबैक सीडीओ केके पांडेय ने लिया। कड़ेसरा कलां में स्थापित अमृत सरोवर में वोट क्लब का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने किया।Ֆ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed