फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The team of Biraura, Tuvan and Chandmari won

Lalitpur News: बिरौरा, तुवन और चांदमारी की टीम ने मारी बाजी

Thu, 20 Feb 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The team of Biraura, Tuvan and Chandmari won
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एमएलए कप के सुपर लीग मैचों में रोमांच बढ़ने लगा है। बल्लेबाज रन का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं, तो गेंदबाज भी पूरे पैतरे दिखा रहे हैं। बुधवार को तीन मैचों का आयोजन हुआ, जिसमें बिरौरा, तुवन व चांदमारी टीमें विजयी रहीं।
पहला मैच चौबयाना और बिरौरा के बीच खेला गया। चौबयाना के 87 रन का पीछा करते हुए बिरौरा ने 10वें ओवर में ही मैच जीत लिया। राज पंडित ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मैच में तुवन क्रिकेट क्लब के 150 रन के बड़े लक्ष्य को पाने में पवा क्रिकेट क्लब नाकाम रही और 115 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच रहे सचिन टोंटे ने 16 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए।
विज्ञापन

तीसरा मैच बुंदेलखंड क्रिकेट क्लब और चांदमारी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। चांदमारी की टीम ने 9 गेंद बाकी रहते हुए 93 के सापेक्ष 99 रन बनाए और मैच जीत लिया। आदर्श ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बनाए और 5 विकेट भी लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। तीनों मैच के दौरान तीन चौके मारने वालों को 1100 का नकद पुरस्कार दिया गया, जो कि शिवम राजा, यशपाल, जीतेंद्र ने जीता। बाउंड्री के बाहर कैच लेने वाले रवि कुशवाहा ने 300 रुपये का इनाम जीता। इस दौरान घासीराम सहरिया, नीरज पटेरिया, राजेश सोनी, विजय मिश्रा, महेंद्र सोनी, धर्मवीर कुशवाहा, शैलेंद्र रावत, जाहर सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, दीपक राठौर, विनोद पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed