फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tank under construction will be ready in December

Lalitpur News: दिसंबर में बनकर तैयार होगी निर्माणाधीन टंकी

Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The tank under construction will be ready in December
ललितपुर। शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की लगभग 40 हजार की आबादी की पानी की किल्लत जल्द दूर होगी। रामनगर में निर्माणाधीन टंकी का निर्माण 80 फीसदी हो गया है। छत डालने की तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक टंकी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

इलाइट क्षेत्र के 10 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत 2.81 करोड़ रुपये से 2700 केएल की टंकी बनाई जा रही है। इसका निर्माण बीते वर्ष शुरू किया गया था। वर्तमान में टंकी का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। पिलर व सीढ़ियां लग गई हैं। टैंक की छत डाली जानी है।
विज्ञापन

---
इन मोहल्लों को होगी सुविधा
शहर के मोहल्ला पिसनारी, रामनगर, बड़ापुरा, रैदासपुरा, विष्णुपुरा, खिरकापुरा, विवेकनगर, लेखपाल कॉलोनी, हरदीला समेत अन्य मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित बनी हुई है। आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल सुविधा है, लेकिन एक दशक से पानी की किल्लत हो रही है। कारण, पानी नहीं पहुंच पाता है। टंकी का निर्माण होने से पानी की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रामनगर में निर्माणाधीन टंकी का निर्माण 80 फीसदी पूर्ण हो गया है। दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।
- मुकेशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed