फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The students learned about the temples and historical heritage located in Devgarh.

Lalitpur News: छात्राओं ने देवगढ़ स्थित मंदिरों व ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जाना

Mon, 29 Jan 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The students learned about the temples and historical heritage located in Devgarh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। बुंदेलखंड महोत्सव का आयोजन रविवार को देवगढ़ में हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ छात्राओं को मंदिरों व मूर्तियों का भ्रमण कराया गया और इनके ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

पर्यटन विभाग ने बुंदेलखंड महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को देवगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। पुरातत्वविदों के साथ पर्यटन के जानकारों ने अपने विचार रखे। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी ने देवगढ़ क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। अनिल जैन अंचल, महेंद्र जैन मयूर सहित अन्य लोगों ने देवगढ़ के इतिहास के बारे में जानकारी दी। यहां स्थित मंदिरों और मूर्तिकला के बारे में भी जानकारी दी गई। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने देवगढ़ में स्थित प्राचीन मंदिरों, स्थलों सहित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। छात्राओं ने मंदिरों व स्थलों पर बनी मूर्तियों व अन्य आकृतियों का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed