फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The student was killed for stopping the conversation

Lalitpur News: बात बंद करने पर हुई थी छात्रा की हत्या

Sat, 29 Mar 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The student was killed for stopping the conversation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार के देवरान में कक्षा 11 की छात्रा की हत्या उसके प्रेमी सोनू प्रजापति ने की थी। 26 मार्च को हुई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया।
पुलिस के मुताबिक छात्रा और सोनू में करीब डेढ़ सालों से प्रेम प्रसंग था। छात्रा ने अचानक मोबाइल पर बात करना बंद कर दिया। इससे गुस्साए सोनू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

26 मार्च को छात्रा का शव घर में पड़ा मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि गांव के ही सोनू प्रजापति (19) और छात्रा में प्रेम संबंध था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस टीमों ने सोनू को ग्राम गढिया के पास से पकड़ लिया। सोनू ने बताया कि वह निधि के ही स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था। दोनों के बीच मोबाइल से बात होती थी। डेढ़ साल बाद निधि ने सोनू को पत्र लिखकर उसका पीछा न करने और बातचीत न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के ऐसा करने से सोनू भड़क गया और वह उसे सबक सिखाना चाहता था। 26 मार्च को छात्रा के घर पर माता-पिता और बहन नहीं थे। वह स्कूल से घर जल्दी आ गई। मौका देखकर वह छात्रा के घर पहुंच गया। यहां उसने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। सोनू ने बताया कि हत्या के बाद वह खेत पर चला गया। जब छात्रा की मौत की खबर गांव में फैली तब वह भी उसके घर पहुंच गया था। इस दौरान वह बेड पर बैठा रहा। यही नहीं किसी को शक न हो इसलिए छात्रा के परिजन को ढाढ़स भी बंधाया था। वहीं, घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में बार थाना निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed