{"_id":"67c4ad1d16dd65cf7d0a2185","slug":"the-splendor-of-the-month-of-ramadan-was-seen-in-mosques-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-130724-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मस्जिदों में दिखी रमजान माह की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मस्जिदों में दिखी रमजान माह की रौनक
Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा में परिजनों के साथ रोजा इफ्तार करते रोजेदार बच्चे । संवाद
बच्चे भी रख रखे रमजान के पवित्र रोजे
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। शनिवार की शाम को चांद नजर आने पर शुरू हुए पवित्र माह रमजान में मस्जिदों में नमाजियों और रोजेदारों की आमद से रौनक बढ़ गई। रविवार को माह का पहला रोजा होने पर अधिकतर लोगों द्वारा रोजा रखा गया। बड़े और बुजुर्गों को रोजा रखते देखकर पवित्र रोजों की बरकत के बारे में सुनकर नन्हे बच्चों द्वारा भी रोजे रखे गए। मड़ावरा कस्बे में खाकसार हाजी मोहम्मद कामरान के दस वर्षीय नवासे रिहान खान द्वारा भी रविवार को पहला रोजा रखा गया। नन्हें बच्चों द्वारा परिजनों के साथ सेहरी खाकर रोजा रखा, जिसे तेरह घंटे भूखे-प्यासे रहकर शाम करीब साढ़े छह बजे मगरिब के समय इफ्तार कर अपना रोजा खोला। नन्हें मासूम द्वारा रोजे रखे जाने पर उनके परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा फूल माला पहनाकर उन्हें उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।