फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The speeding car collided with the tree and fell into the ditch, four injured

Lalitpur News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, चार घायल

Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
The speeding car collided with the tree and fell into the ditch, four injured
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत गांव छिल्ला में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी डॉ. रमेश कुमार (71), राजेश दुबे (45) एवं उनके रिश्तेदार मोहल्ला चांदमारी निवासी राजाबाबू (52) व अभिषेक (23) शुक्रवार को महरौनी क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा गए थे और शाम को जब वह अपनी कार से वापस ललितपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव छिल्ला के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व डायल 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed