{"_id":"65c289fc5e17cd6c8b07bf76","slug":"the-shopkeeper-who-helped-in-revealing-the-false-incident-of-robbery-was-honored-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109983-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लूट की झूठी घटना का खुलासा करने में मददगार दुकानदार का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लूट की झूठी घटना का खुलासा करने में मददगार दुकानदार का किया गया सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लूट की झूठी कहानी का खुलासा करने में सफलता मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मंगलवार को दुकानदार को सम्मानित किया।
गांव-गांव सोने चांदी के जेवरात बेचने वाले सर्राफा व्यापारी शिवम सोनी ने तीन फरवरी को पुलिस को बताया था कि ग्राम रोड़ा और खडोवरा के बीच बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उससे जेवरात से भरा बैग लूट लिया। पुलिस टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला था। ग्राम रोंडा में रोशन कुशवाहा की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया था। यहां से मिली फुटेज के आधार पर लूट की झूठी घटना का खुलासा चंद घंटों के अंदर कर दिया गया था। रोशन कुशवाहा को मंगलवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दुकानदार रोशन कुशवाहा भी काफी खुश दिखे और उन्होंने अन्य लोगों को भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।-- -- -- --
आपरेशन दृष्टि के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों से हाल के समय में हुई आपराधिक वारदातों के खुलासे में काफी मदद मिली है। अपराध करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
ललितपुर। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लूट की झूठी कहानी का खुलासा करने में सफलता मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मंगलवार को दुकानदार को सम्मानित किया।
गांव-गांव सोने चांदी के जेवरात बेचने वाले सर्राफा व्यापारी शिवम सोनी ने तीन फरवरी को पुलिस को बताया था कि ग्राम रोड़ा और खडोवरा के बीच बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उससे जेवरात से भरा बैग लूट लिया। पुलिस टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला था। ग्राम रोंडा में रोशन कुशवाहा की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया था। यहां से मिली फुटेज के आधार पर लूट की झूठी घटना का खुलासा चंद घंटों के अंदर कर दिया गया था। रोशन कुशवाहा को मंगलवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दुकानदार रोशन कुशवाहा भी काफी खुश दिखे और उन्होंने अन्य लोगों को भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन
आपरेशन दृष्टि के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों से हाल के समय में हुई आपराधिक वारदातों के खुलासे में काफी मदद मिली है। अपराध करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक