{"_id":"f5fe8090b749755a1d0f7522d46b1a07","slug":"the-secretariat-had-incomplete-romai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमई का अधूरा पड़ा सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमई का अधूरा पड़ा सचिवालय
ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विधानसभा की तर्ज पर ग्राम सरकार के सपने को साकार करने के उद्देश्य से निर्मित कराए गए सचिवालय आज भी पूर्ण नहीं हो सके हैं। विकासखंड बार के अंतर्गत ग्राम करमई का सचिवालय इसकी बानगी है। यहां अधूरे भवन में भूसा रखा हुआ है।
पंचायती राज को प्रभावी बनाने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। बीते वर्षों में शासन ने ग्राम सचिवालय निर्माण कराने का निर्णय लिया था, जिसके तहत कार्यदायी संस्था नामित करते हुए गांव-गांव में सचिवालय के भवन का निर्माण कराया गया।
इसी कड़ी में ब्लाक बार के ग्राम करमई में भी सचिवालय बनाया गया, जो आज तक पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इससे कुछ ग्रामीणों ने इसके एक कक्ष में भूसा रख लिया है तो अन्य कक्ष आवारा जानवरों का डेरा बन गए हैं।
विज्ञापन
बीआरजीएफ योजनांतर्गत सचिवालयों का निर्माण कराया गया है। कुछ सचिवालय कार्यदायी संस्था की मनमानी से अधूरे हैं, जिन्हें पूरा कराया जा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी इसकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।
- अरुण कुमार उपाध्याय
सीडीओ ललितपुर।