फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Secret to the Power of the Entire Universe Lies in Brahmacharya: Vishad Sagar

पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का रहस्य ब्रहमचर्य में : विशद सागर

Sat, 26 Sep 2026 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Secret to the Power of the Entire Universe Lies in Brahmacharya: Vishad Sagar
ललितपुर। मुनि विशद सागर ने जीवन में संस्कारों को कल्याणकारी बताते हुए कहा कि ब्रह्मचर्य के माध्यम से व्रतों को पालन करें और अपने शरीर को मजबूत बनाकर जीवन व्यतीत करें। ब्रह्मचर्य में पूरे ब्रह्मांड की शक्ति बताते हुए उन्होंने श्रावकों से कहा इस दिन वह व्रत उपवास रखते हैं उनका मन पवित्र रहता है इसलिए अधिक से अधिक परमार्थ के कार्य और दान आदि देना चाहिए। वह शुक्रवार को अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल में पर्यूषण पर्व के समापन पर धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की एकता में ही संस्कृति सुरक्षित रहेगी। अभिनंदनोदय तीर्थ और नवनिर्मित गुफा को विश्व की अनुपम धरोहर बताते हुए तीर्थ प्रणेता मुनि पुंगव सुधासागर के उपकार को अविस्मरणीय बताया। धर्म सभा का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पूजन अभिषेक के बाद श्रावकों ने भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू पूजन अर्चन के साथ समर्पित किया और व्रत उपवास रखा। धर्मसभा का मंगलाचरण ब्रह्मचारिणी शिल्पी दीदी एवं शुत्रा जैन मोहनी ने किया। तत्वार्थ सूत्र का वाचन ब्रह्मचारिणी नीलू, सविता, सुरभि दीदी, राशि जैन, नरेंद्र भैया एवं अर्घ समर्पित पारस, प्रियंका जैन ने किया।
विज्ञापन

0000000000000000000000
संदीप सराफ और सम्यक सराफ ने धर्म सभा का ध्वजारोहण किया। श्रीजी के अभिषेक में अंकित जैन, सुरेशचंद जैन, विकास जैन, संजीव जैन, जीवनधर लाल जैन और रोहित जैन शामिल थे। इन सभी ने इंद्र पदों पर भाग लिया। छत्र का पुण्यार्जन सनत जैन खजुरिया ने किया। चवर का पुण्यार्जन सौरन जैन और सचिन जैन परिवार ने किया। महाआरती अनिल जैन अंचल परिवार द्वारा की गई। डॉक्टर अक्षय टडैया ने जैन पंचायत के योगदान बताए और धर्मप्रभावना का आह्वान किया। जितेंद्र शास्त्री ने आचार्य श्रेष्ठ की साधना को अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने भारत रत्न की मांग की। मोदी पंकज जैन ने भक्तांमर पाठ में योगदान के लिए प्रेरित किया। महामंत्री आकाश जैन ने धर्मसभा का संचालन किया। इस मौके पर शीलचंद अनौरा,अशोक, मनोज जैन,आनंद जैन,मनीष जैन, विकास जैन,वीरचंद सराफ, प्रमोद जैन पाय, अभय जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000
इन मंदिरों में भी हुए आयोजन
नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर, आदिनाथ बडा मंदिर, पार्श्वनाथ नया मंदिर, आदिनाथ मंदिर गांधीनगर, चंद्रप्रभु मंदिर डोडाघाट, शांतिनगर मंदिर गांधीनगर इलाइट जैन मंदिर, सिविल लाइन, वाहुवलिनगर श्रीजी का अभिषेक हुआ जिसमें श्रद्धालुजनों ने पहुंचकर पुर्ष्याजन किया। पर्यूषण पर्व पर नगर के जैन मंदिरों में बालक -बालिका मंडल ने झांकी लगाई जो आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु झांकियां देखकर बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सांयकाल अभिनंदनोदय तीर्थ पर आरती के उपरांत सुधाकलश महिला मंडल द्वारा गुरू गौरव गाथा का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed