फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The procession was welcomed with a shower of flowers.

Lalitpur News: पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The procession was welcomed with a shower of flowers.
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव में सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ इसमें भाग लिया। इस दौरान नगर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तुवन मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुख्य मार्ग घंटाघर, शनिचरा चौराहा, तालाबपुरा से होकर तुवन मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकियां, बाल कलाकारों की प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूषा, घोड़े और ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और जलपान वितरण से किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों और शिल्पकार समाज के योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग विश्वकर्मा जी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपना कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संरक्षक कैलाश नारायण ड्योडिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देते हैं। कार्यक्रम में लौहकार, काष्ठकार, ताम्रकार, स्वर्णकार एवं शिल्पकार समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
ललितपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुंदरकांड पाठ और विश्वकर्मा चालीसा पाठ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा के साथ उनके संस्कारों पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मंत्री नंदलाल, फूलचंद्र विश्वकर्मा, लालू विश्वकर्मा, गोपालदास विश्वकर्मा, लल्लू राम विश्वकर्मा, सूर्यकांत शर्मा, अंतिम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00000000000
सृजन के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा
ललितपुर। पतंजलि युवा भारत योग समिति के तत्वावधान में चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) में भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मंडल प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमारी सत्य सनातन संस्कृति में सृष्टि निर्माण, सृजन के देवता और वास्तु कला के जनक हैं। उनकी कृपा से ही तकनीकी और विज्ञान की उन्नति संभव हुई है। जिला प्रभारी योगाचार्य मुकेश साहू ने कहा कि मशीनों से लेकर कल कारखानों तक जो भी इंजीनियरिंग कार्य संपादित हो रहे हैं, उन सबके जनक भगवान विश्वकर्मा हैं। महामंत्री परशुराम साहू ने कहा कि चाहे मकान निर्माण हो, बड़े-बड़े पुल या बांधों का निर्माण हो या अंतरिक्ष में चंद्रयान, मंगलयान या आदित्ययान के सफलता पूर्वक भेजने के अभियान हो, भगवान विश्वकर्मा की कला के बिना संभव नहीं है। इस मौके पर प्रकाश चंद्र साहू, सह प्रभारी शिक्षक रामकिशोर विश्वकर्मा, श्यामलाल साहू, उदयभान सिंह, सोनू साहू, रूपेंद्र राठौर, राहुल कुमार, डॉ रक्षपाल आदि मौजूद रहे।

0000000000000
भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली
बांसी (ललितपुर)। हनुमान जी टौरिया मंदिर परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। दोपहर में भगवान विश्वकर्मा के विभिन्न स्वरूपों के चित्र गाड़ियों पर सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। इसके समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि हरकिशन झा, कैलाश विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, सुकन विश्वकर्मा, संजय झा, अमित विश्वकर्मा, मगन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed