{"_id":"65b002bb6572594a8c0b01b8","slug":"the-procession-was-given-a-warm-welcome-chants-of-shri-ram-echoed-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-249809-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शोभायात्रा का किया जोरदार स्वागत, गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शोभायात्रा का किया जोरदार स्वागत, गूंजे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम हुई आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।
अखाड़ा मंदिर से डीजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा रामराजा मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। दिगंबर जैन समाज ने भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिरों में सजावट, भजन संध्या एवं दीपाेत्सव हुआ। इंद्र अखाड़ा मंदिर से भगवान राम की तस्वीर और मंदिर के पोस्टरों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। युवाओं ने अखाड़े में तलवारबाजी सहित विभिन्न करतब दिखाए, इसमें बेटियों की तलवारबाजी को देख लोगों को दांतों तले उंगली दबानी पड़ी। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से पाली चौराहे पर पहुंची, जहां विधि विधान से पूजन किया गया।
पूर्व प्रधान सोना बुंदेला के निवास पर भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को खीर वितरण किया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह बुंदेला, प्रमेंद्र सिंह बुंदेला, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, जगदीश प्रसाद जैन, भगवानदास मिश्रा, विजय विक्रम सिंह बुंदेला, आत्माराम उपाध्याय, अश्वनी मिश्रा, अविनाश सोनी, संतोष दुबे, अग्रेश शर्मा, विशाल जैन, विवेक जैन, दीपक जैन, नरेंद्र राजा, राधाकांत गोस्वामी, संजय जैन, आशुतोष सोनी, राजू राजा, चंद्रशेखर मिश्रा, रिषभ जैन, जगदीश झा, मनोज लिटोरिया, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
रामभक्तों को किया सम्मानित
जाखलौन। मंदिर परिसर के अंदर कारसेवा और रामभक्ति के अपराध में 45 दिनों तक उरई जेल में रहने वाले कारसेवक सुरेश कौंतेय, सुरेंद्र लिटौरिया, रामबाबू लिटौरिया, सुरेश कुमार साहू और आत्माराम एवं दिवंगत हो चुके नरेंद्र सिंह बुंदेला, हीरेंद्र सिंह बुंदेला, राजाराम नांगल और राजू योगी के परिवारजनों को भाजपा के मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा ने शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के अवसर पर रणछोर धाम मंदिर से बेतवा नदी का पवित्र जल और मिट्टी लेकर अयोध्या तक पैदल यात्रा करने वाले ईश्वर दास झा को भी शाल और श्रीफल भेंट किया गया। संचालन भाजपा नेता सुरेश टोंटे ने किया।
-- -- -- -- -
इंद्र अखाड़ा मंदिर में 1008 और दिगंबर जैन समाज समिति ने 108 दीप जलाए
जाखलौन। बस स्टैंड चौराहे पर सोमवार रात सनातन समिति ने भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें मथुरा व वृंदावन के कलाकारों ने मनोहारी भजन और नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इंद्र अखाड़ा मंदिर में 1008, दिगंबर जैन समाज समिति ने 108 और अन्य लोगों ने घरों में दीप जलाए। इस मौके पर अमन विश्वकर्मा, प्रहलाद तिवारी, विकास तिवारी, अमन चंदेल, ऋषभ साहू, अमित यादव, अतींद्र साहू, अभय साहू, अमित साहू, अभिषेक यादव, सुमित यादव, नरेंद्र रैकवार, संजय जैन, साहिल सैनी, शैलू चौहान, संतोष राजपूत, मनोहर अहिरवार, अजय अहिरवार, अरविंद रजक, मोदी शिखर चंद जैन, प्रदीप कुमार जैन, मंगल कौंतेय, जयदेव मिश्रा, स्वरूप सिंह चौहान, शिवसहाय चौबे, अरुण चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- --
जैन समाज ने मिष्ठान वितरण किया
फोटो-4
ललितपुर। श्री शांतिनाथ मंदिर के स्थापना दिवस एवं श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण और भोज का आयोजन किया गया। प्रबंधक राकेश जैन, अक्षय टडैया, पंकज जैन, विमल जैन, शैलेंद्र सिंघई, सुरेश बडेरा, मनोज पंचम, अजय जैन, रिंकू पाय, रवि जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, चक्रेश जैन, डॉ मोहित जैन, कल्लू जैन, फजल जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-- -- -- -- -- --
अखंड रामायण व सुंदरकांड पाठ कर मनाया राम उत्सव
बालाबेहट। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, वैदेही मंदिर, राम जानकी मंदिर, हटवाड़ा रामसनेही मंदिर के साथ लोगों ने घरों पर पांच पांच दीपक जलाकर प्रभु राम के जयकारे लगाए। ग्राम प्रधान दौलत राम साहू ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुंदरकांड पाठ कराया। इस दौरान पूर्व प्रधान केपी सिंह तोमर, महेश, संतोष देवरिया, सलमान सिंह तोमर, लखन राजा, दिग्विजय सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी, जगदीश तिवारी, शालिग्राम तिवारी, चंद्रकांत पाठक, डब्बू सोनी, रानू तिवारी, गनु रैकवार, चिंटू राजा, प्रमोद सेन आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
राम नाम से गूंज उठा गांव, डीजे पर किया नृत्य
मड़ावरा। ग्राम पंचायत गढ़ौली कला में श्रद्धालुओं ने प्रमुख गली एवं मोहल्लों से शोभायात्रा निकाली। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम-लक्ष्मण, सीता मैया के स्वरूपों का तिलक लगाकर आरती उतारी। बुजुर्गों ने ढोल-मजीरा के साथ भगवान श्रीराम नाम कीर्तन किया तो महिलाएं बुंदेली भजन गा रही थीं। युवाओं की टोली बैंड-बाजे और डीजे की धुनों पर थिरकती दिखी। ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान वीरसिंह पटेल, अमित पटेल, सुरजान सिंह राजपूत, राजपाल पटेल, रामकिशू कुशवाहा, सुनील पटरियां, मंदिर पुजारी, अरविंद पटेल, मोहन, संजीव पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद