{"_id":"68618a7a4cd90ddeed0ba964","slug":"the-problem-of-passengers-increased-in-the-rain-due-to-lack-of-tin-shed-lalitpur-news-c-131-ltp1001-138141-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टिनशेड न होने से बारिश में बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टिनशेड न होने से बारिश में बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो व तीन पर झांसी की ओर और बीच में प्लेटफार्म न होने से गर्मी के साथ ही बारिश में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। कई बार तो अधिक सामान होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ जाती है।
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। इसके बाद भी प्लेटफार्म दो-तीन के दोनों छोर पर टिनशेड नहीं है। साथ ही इस प्लेटफार्म पर मध्य में भी टिनशेड की व्यवस्था न होने से यात्रियों को बारिश के दौरान काफी परेशान होना पड़ता है। बारिश के दौरान जो कोच बिना टिनशेड वाली जगहों पर रुकते हैं, वहां यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में भी काफी दिक्कत होती है। यात्रियों का सामान भी गीला हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व बच्चों को होती है।
-- -- -- --
प्लेटफार्म दो व तीन पर जहां भी टिनशेड नहीं है, वहां व्यवस्था कराई जाएगी। पूरे प्लेटफार्म को टिनशेड से ढंकने का प्रस्ताव है।
-मनोज कुमार, पीआरओ।