फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The police secured convictions for 90 accused persons in 64 cases during the month of March.

Lalitpur News: पुलिस ने मार्च माह में 64 मामलों में 90 अभियुक्तों को कराई सजा

Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The police secured convictions for 90 accused persons in 64 cases during the month of March.
- ऑपरेशन कनविक्शन की प्रदेश रैकिंग में पाया पांचवा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मामलोें में पुलिस ने प्रभावी पैरवी की और मार्च माह में 64 मामलों में 90 अभियुक्तों को सजा कराई। इससे ऑपरेशन कनविक्शन की प्रदेश रैंक में जनपद पुलिस ने पांचवी रैंक पाई।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक जनपद में चिह्नित अभियोगों में अपराधियों को जल्द से जल्द और अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी के लिए संबंधित थाना प्रभारी व पैरोकारों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। इस क्रम में जनपद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत मार्च माह में 64 प्रकरणों में 90 अभियुक्तों को सजा कराई। इसके लिए अभियोजन पक्ष ने सुदृढ़ पैरवी, साक्ष्यों का प्रभावी प्रस्तुतिकरण कोर्ट के समक्ष किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि जनपद ने ऑपरेशन कनविक्शन रैंकिंग में प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया। एसपी ने बताया कि उक्त सफलता में विवेचकों द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना, अभियोजन शाखा द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी और गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विशेष प्रयास शामिल रहे। चिह्नित गंभीर अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को शीघ्र दंडित कराया गया। इससे समाज में कानून के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में भय का वातावरण सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed