फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The police failed to remove the jam on the road

सड़क पर जाम हटाने से पुलिस नाकाम

Tue, 18 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
The police failed to remove the jam on the road
auto - फोटो : demo
शहर के आजाद चौक से शहजाद नदी पुल तक मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर बेतरकीब तरीके से टैक्सी को खड़ा करने की मनमानी जारी हैं। वहीं यातायात पुलिस कई प्रयासों के बाद भी जाम की स्थिति सुधारने में नाकाम रही है। 
विज्ञापन

 शहर के सागर शाही मार्ग पर दिन भर लगे रहने वाले जाम से राहगीरों को हो रही समस्या की ओर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए लगातार इस समस्या को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। स्थानीय लोग भी लगातार पुलिस अधिकारियों व जिला प्रशासन से इस समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रहा है। सड़कों पर खड़ी टैक्सियों को निर्धारित स्टैंड स्थल पर खड़ी कराने और यातायात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की होती है। इस संबंध में यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक नासिर अली से दो दिन पहले हुई वार्ता में उन्हाेंने अगले दिन ही तत्काल कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद अगले दिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा उनसे बात की गई तो उन्होंने कार्य में व्यस्त होना बताया। करीब दिन का समय बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब दो साल पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने इस समस्या के निस्तारण के लिए शहजाद नदी की तलहटी में ग्रामीण इलाकों में संचालित होने वाली सवारी टैक्सियों का अस्थाई स्टैंड बना दिया था। शुरुआत में तो समस्त टैक्सियां निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी होती थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण होने के बाद धीरे-धीरे दोबारा वहीं स्थित बन गई है। 
विज्ञापन

 
एसपी के बाद डीएम से की शिकायत      
मुख्य मार्ग पर व घरों के सामने मनमर्जी तरीके से खड़ी हो रही टैक्सियों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी करने की मांग को लेकर स्थानीय मुहल्लेवासियों ने पिछले सप्ताह पुलिस अधीक्षक केे शिकायती पत्र सौंपा था और कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं अमल में नहीं लाई गई है। सोमवार को मुहल्लेवासियों ने अब जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराया और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मीनू, सौरभ तिवारी, अनिल तिवारी, मनोज चौरसिया, रमन सरदार, कमलेश आदि उपस्थित रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगाड़ रहा है मोहल्ले का माहौल      
टैक्सी चालक दिन भर घरों के बाहर टैक्सी खड़े किए रहते हैं और घरों के बाहर टैक्सी या चबूतरे पर बैठकर आपस में गाली-गलौज करते है। जिससे घरों में रहने वाले बच्चों व महिलाओं पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही पूरे मोहल्ले का माहौल बिगड़ रहा है।      
-रानी कौर      
स्थानीय निवासी।      

घरो से निकलने में होती है दिक्कत      
घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर ही इस तरीके से टैक्सी खड़ी हो जाती है कि खुद के घर से निकलने में भी दिक्कत होती है। घरों के बाहर खुद के वाहन खड़ा करना भी मुश्किल हो गया हैै।      
-हेमंत तिवारी      
स्थानीय निवासी।      

आखिर कब होगी कार्रवाई      
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है, अब तो केवल यही इंतजार है कि आखिर कब कोई अधिकारी हमारी समस्या की ओर ध्यान देता है। इन टैक्सी चालकों से पूरा मोहल्ला परेशान हो गया है।      
-अनिल तिवारी      

फोटो- 12
झगड़ने को रहते हैं उतावले      
यदि किसी मुहल्लेवासी के द्वारा टैक्सी चालकों को अपने घर के सामने टैक्सी खड़ी करने के लिए मना किया जाता है तो वह उससे लड़ने को भी तैयार हो जाते हैं। जब भी मुहल्लेवासी अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो सुबह से गाली-गलौज करने लगते हैं। 

-अनुपम शर्मा      
स्थानीय निवासी। 

मोहल्लेवासियों ने समस्या से अवगत करवाया था। जिस पर यातायात उपनिरीक्षक को समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को फिर से समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास किया जाएगा।
दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed