{"_id":"6aca899994833aa9e3048ad8","slug":"the-platform-at-the-new-lalitpur-railway-station-will-be-expanded-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164844-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: न्यू ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: न्यू ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार
विज्ञापन
न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर कम लंबाई का प्लेटफार्म
ललितपुर। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक और दो का विस्तारीकरण व उच्चीकरण किया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही यहां प्लेटफॉर्मों के विस्तार का कार्य शुरू हो सकेगा। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यह स्टेशन डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ था। दैलवारा से बिरारी तक बनी कॉडलाइन पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। वर्तमान में प्लेटफॉर्म संख्या एक की लंबाई काफी कम है। प्लेटफॉर्म दो की ऊंचाई व चौड़ाई भी पर्याप्त नहीं है। इस कारण यहां ट्रेनों का ठहराव नहीं हो पा रहा है। आगामी समय में न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का ठहराव प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए रेलवे ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने और प्लेटफॉर्मों का विस्तार करने की योजना बनाई है।
परियोजना विवरण और लागत
रेलवे ने स्टेशन के विस्तारीकरण की योजना तैयार की थी। एक जुलाई को छह सदस्यीय टीम ने संयुक्त सर्वेक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई। प्रस्ताव के अनुसार, प्लेटफॉर्म एक और दो को 605 मीटर लंबा हाईलेवल प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। इस कार्य पर 3 करोड़, 11 लाख, 91 हजार, 209 रुपये की लागत आएगी। रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निविदा प्रक्रिया के बाद जल्द ही काम शुरू होगा।