{"_id":"6a67c14bde5d27db870ecd9d","slug":"the-one-presumed-dead-returned-home-safe-and-sound-lalitpur-news-c-420-1-mrn1003-10306-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिसे समझा मृत, वह सकुशल घर लौटा; मातम कर रहे परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिसे समझा मृत, वह सकुशल घर लौटा; मातम कर रहे परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर
Tue, 28 Jul 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:06 AM IST
सार
रविवार दोपहर मऊरानीपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 391 पर बने ओवरब्रिज से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। जानकारी होने पर बड़े हनुमान क्षेत्र निवासी भजन लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे अशोक के रूप में की थी।
विज्ञापन
जिसे समझा मृत, वह सकुशल घर लौटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिसे मृत समझकर परिजनों में चीख-पुकार मची हुई थी, वह अचानक सकुशल घर पहुंच गया। इससे मातम कर रहे परिजनों में अचानक खुशी की लहर दौड़ गई। यह मामला मऊरानीपुर में दिन भर सुर्खियों में बना रहा।
विज्ञापन
रविवार दोपहर मऊरानीपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 391 पर बने ओवरब्रिज से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। जानकारी होने पर बड़े हनुमान क्षेत्र निवासी भजन लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे अशोक के रूप में की। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। यहां परिवार सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था।
विज्ञापन
इसी बीच देर रात अचानक अशोक घर के दरवाजे पर आ खड़ा हुआ। उसे देख पहले तो वहां मौजूद सभी लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। लेकिन, बाद में उसे सकुशल देख सभी के चेहरे खिल उठे। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने सुबह अशोक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
पिता भजन लाल ने बताया कि शव का चेहरा बेटे अशोक से हूबहू मिल रहा था, जिससे वह धोखा खा गया। ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि बेटा जिंदा है। वहीं, अशोक ने बताया कि वह काम की तलाश में दिल्ली गया था, लेकिन वहां काम नहीं मिला। इसलिए वह घर लौट आया।