फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The old man who came to Lalitpur for treatment died due to deteriorating condition

ललितपुर इलाज कराने आए वृद्घ की हालत बिगड़ने से मौत

Fri, 16 Sep 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The old man who came to Lalitpur for treatment died due to deteriorating condition
ललितपुर। एक दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक वृद्ध बेहोशी की हालत में मिला था। आरपीएफ ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया था, लेकिन देर रात उसकी हालत अधिक बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर निवासी भगवानदास (65) पुत्र घनश्यामदास के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर निवासी राजू कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता भगवानदास बीते 13 सितंबर को घर से ललितपुर में ग्राम पनारी में एक वैद्य से घुटनों में दर्द का इलाज कराने के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। जिस पर उन्होंने रात की ट्रेन से आने का इंतजार किया, लेकिन वह रात में भी नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने अगले दिन भी वापस नहीं लौटने पर छतरपुर में थाने में पिता की गुमशुदगी की सूचना दी और खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को ललितपुर में एक जान पहचान के व्यक्ति से फोन करके जानकारी कराई तो जिला अस्पताल में उसके पिता के हुलिया के व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली। जिस पर उसने ललितपुर आकर मृतक की शिनाख्त की। वहीं कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed