{"_id":"6aecd97d704451074006eb1c","slug":"the-number-of-polling-stations-in-the-district-has-increased-to-1165-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166341-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 1165 हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 1165 हो गई
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की नई सूची प्रकाशित की गई है। अब कुल मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 1165 हो गई है। यह बदलाव कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर हुआ है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि जनपद के 226-ललितपुर और 227-महरौनी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के प्रस्ताव थे।
इन प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदन प्रदान किया है। अनुमोदन के पश्चात 226-ललितपुर में मतदेय स्थल 372 से बढ़कर 592 हो गए हैं। इसी प्रकार, 227-महरौनी में इनकी संख्या 567 से बढ़कर 573 हुई है।
विज्ञापन
पहले जिले में कुल 1156 मतदेय स्थल थे, जो अब बढ़कर 1165 हो गए हैं। यह नवीनतम सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। ब्यूरो