फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The number of children suffering from tuberculosis has increased three and a half times in three years

Lalitpur News: तीन वर्ष में साढ़े तीन गुना हो गई क्षय रोग से ग्रसित बच्चों की संख्या

Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The number of children suffering from tuberculosis has increased three and a half times in three years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग भले ही देश को टीबी मुक्त करने के लिए अभियान चला रहा हो, लेकिन जिले में क्षय रोग की चपेट में महिलाएं व बच्चे भी आ रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब तीन वर्ष में क्षय रोग से ग्रसित बच्चों की संख्या तीन गुना हो गई है। यही नहीं महिला मरीजों की संख्या में भी 300 की वृद्धि हुई है।

जनपद में स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग की बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यहां पर संभावित रोगियों की जांच तक के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। जिले के छह सीएचसी में तीन पर एक्स-रे जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीज मुख्यालय पर स्थित जिला क्षय रोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। यहां पर भी टेक्नीशियन के अभाव में डिजिटल एक्स-रे जांच ठप है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में दवा वितरण की जा रही है। इसके बाद भी जिले में क्षय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें बच्चों के क्षय रोग की चपेट में आने की संख्या कई गुना रफ्तार से बढ़ रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में 39 बच्चे क्षय रोगी थे, जिनकी संख्या वर्ष 2023 में बढ़कर 108 हो गई है। वहीं वर्ष 2024 में संख्या 143 पहुंच गई है। तीन वर्ष में महिलाओं की संख्या 1056 से बढ़कर 1315 हो गई है।
विज्ञापन

000000000000
तीन वर्ष में क्षय रोगियों का आंकड़ा
वर्ष - बच्चे - महिला - पुरुष - कुल
2022 - 39 - 1056 - 1385 - 2480
2023 - 108 - 1154 - 1394 - 2656
2024 - 143 - 1315 - 1659 - 3117
वर्जन
क्षय रोग को देश से मुफ्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें घर-घर स्क्रीनिंग कर रोगी खोजे गए हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
-डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed