फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The miscreant injured in the encounter is being treated under police protection

Lalitpur News: मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का पुलिस सुरक्षा में चल रहा इलाज

Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The miscreant injured in the encounter is being treated under police protection
- दो साथियों के साथ मिलकर बनाई थी वृद्ध से छिनैती करने की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुठभेड़ में गोली से घायल हुआ बदमाश कड़ी पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बदमाश ने वृद्ध से थैला छीनने की योजना अपने दो साथियों के साथ बनाई थी। 18 मई की रात को पति-पत्नी के साथ कस्बा राजघाट में की गई छिनैती के मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

थाना नाराहट के ग्राम सतौरा निवासी भागीरथ से 27 अप्रैल को कस्बा बिरधा के पास जेवरात से भरा थैला छीनने की घटना हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस और एसओजी, सर्विलांस ने मंगलवार की दोपहर ग्राम बिरारी में पहाड़ी के पास मुठभेड़ में मल्लू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की गोली से मल्लू के पैर में गोली लगी थी। जबकि उसके साथी रोली ने सरेंडर कर दिया था। गोली लगने से घायल हुए मल्लू को कड़ी पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चौबीस घंटे पुलिस की टीमें यहां पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मल्लू ने वृद्ध भागीरथ के साथ छिनैती की घटना को अपने दो साथी रोली और नरेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर दिया था। जिसके लिए 27 अप्रैल को मल्लू ने ललितपुर शहर में भागीरथ के थैले में जेवरात देख लिए थे। इसके बाद उसने रोली व नरेंद्र के साथ भागीरथ से थैला छीनने की योजना बनाई थी। जिसमें वह वृद्ध के साथ टैक्सी में बैठ गया था और मौके की तलाश में था। जैसे ही टैक्सी बिरधा के पास पहुंची तो मल्लू ने अपने साथी रोली और नरेंद्र जोकि पूर्व से वहां मौजूद थे, उनके साथ मिलकर छिनैती की वारदात की थी। पुलिस को मल्लू ने पूछताछ में बताया कि छिनैती के माल का वह बंटवारा नहीं कर सके थे। इसके बाद नरेंद्र को पुलिस ने 12 मई को पति-पत्नी के साथ कस्बा राजघाट में की गई छिनैती के मामले में 18 मई की रात को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। साथी के पकड़े जाने के बाद मल्लू और रोली मंगलवार को बिरारी के पास पहाड़ी पर छिनैती के जेवरातों का बंटवारा करने को पहुंचे थे कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें मल्लू गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed