फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The matter of farming on the land of Forest and Irrigation Department gained momentum in Faujpura.

Lalitpur News: फौजपुरा में वन व सिंचाई विभाग की भूमि पर खेती के मामले ने पकड़ा तूल

Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The matter of farming on the land of Forest and Irrigation Department gained momentum in Faujpura.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुढ़वार के फौजपुरा में वन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कोर्ट में अवैध खेती कर रहे किसानों को बेदखली का आदेश सुनाया था। बृहस्पतिवार को फसल काटने के लिए राजस्व विभाग का अमला पहुंचा, इससे घबराए किसानों ने जनपद मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी के यहां डेरा डाला। किसान नेता भी आ गए। अपर जिलाधिकारी ने किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत बुढ़वार के मजरा फौजपुरा में सिंचाई विभाग ने राजघाट बांध के डूब क्षेत्र में वन विभाग की भूमि जाने के एवज में उसे भूमि दी थी। यहां करीब सौ एकड़ भूमि जो वन विभाग के नाम पर दर्ज नहीं थी, उस पर सिंचाई विभाग किसानों को पट्टा कर रहा था। यह भूमि भले ही वन विभाग के नाम पर दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन यहां विभाग पूर्व में पौधरोपण करा चुका है। इस बार वन विभाग ने जमीन मांगी, जिसके चलते सिंचाई विभाग ने इसके पट्टे नहीं किए। लेकिन गांव के लोगों ने इस भूमि पर फसल बो दी। जब इसकी शिकायत की गई तो जिला प्रशासन की टीम ने वन व सिंचाई विभाग की भूमि पर पैमाइश की तो पाया कि करीब 100 एकड़ भूमि पर जो सिंचाई एवं वन विभाग की है, उस पर किसानों ने फसल बो रखी है।
विज्ञापन

सिंचाई व वन विभाग ने उपजिलाधिकारी के यहां दावा किया। उपजिलाधिकारी ने फसल कुर्क करने के आदेश जारी किए। बृहस्पतिवार को राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसानों ने अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के सामने उपस्थित होकर अपनी बात रखी। अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो सही रूप से जमीन पर काबिज हैं, उसकी फसल उसे सौंप दी जाएगी। बाकी फसल जब्त कर ली जाएगी। इस मौके पर किसान नेता रंजीत सिंह, शब्बीर मंसूरी, ऊदल सिंह, पहाड़ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
किसानों के साथ की खुली बैठक
राजस्व व पुलिस विभाग की टीम फसल काटने पहुंची तो किसानों ने विरोध किया। उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ बैठक की। साथ ही आश्वासन दिया कि जिनके पास भूमि पर फसल बोने के अधिकार सहित दस्तावेज हैं, उन किसानों को उनकी फसल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed