फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The main roads of the city are in bad condition, making safe walking difficult

Lalitpur News: शहर के प्रमुख मार्ग खस्ताहाल, सुरक्षित चलना हो रहा दुश्वार

Sun, 03 Aug 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The main roads of the city are in bad condition, making safe walking difficult
ललितपुर। जेल चौराहे से जाने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं। जगह-जगह गड्ढों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर गड्ढे भर जाते हैं तो साफ मौसम में वाहनों की निकासी से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। हालात यह है कि एंबुलेंस तक की रफ्तार धीमी हो रही है। रेलवे स्टेशन हो या कलक्ट्रेट, किसी भी मार्ग पर चलना सुगम नहीं है। वाहनों को हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---
शहर में जेल चौराहा से कर्पूरी ठाकुर चौराहा होकर तुवन मार्ग की एक ओर खोदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई थी। एक वर्ष पहले ही सड़क की मरम्मत की गई थी। लेकिन, बारिश में सड़क जगह-जगह धंस गई। गड्ढों से छोटे ही नहीं भारी वाहनों की निकासी तक मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

---
सदनशाह से कलक्ट्रेट मार्ग की सड़क गड्ढों से पूरी तरह छलनी हो गई है। स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से बुढ़वार रोड स्थित विद्यालयों में पढ़ाई के लिए जा रहे हैं। वीआईपी मार्ग होने के बाद भी सड़क के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। किसी भी दिन दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
जेल चौराहा से कर्पूरी ठाकुर चौराहा होकर तुवन मार्ग में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत की गई थी। फिर इसकी मरम्मत कराई जाएगी।-मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम
---
सदनशाह से कलक्ट्रेट मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश बंद होने के बाद मरम्मत कराई जाएगी।-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed