फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Magistrate also directed the meeting are tough posturing

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, समीक्षा बैठक में कड़े रहे तेवर

Thu, 07 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Magistrate also directed the meeting are tough posturing
ललितपुर। जिलाधिकारी ने माह दिसंबर तक कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण कराने के निर्देश आरईएस को दिए। साथ ही तीन दिन के अंदर सभी खराब ट्रांसफार्मर की सूची और उनके स्थलों के नाम की सूची देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप्र के विकास हेतु शासन द्वारा चिह्नित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करने को अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। तीन दिन के अंदर समस्त खंड विकास अधिकारियों को खराब ट्रांसफार्मर तथा उनके स्थानों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2013-14 में चयनित डा. राममनोहर लोहिया समग्र गांव लखंजर में सौर ऊर्जा के तहत सोलर लाइट का कार्य पूर्ण होने की जानकारी नेडा के अधिकारियों से प्राप्त की तथा समय से कार्य पूर्ण करने को कहा। लोहिया समग्र ग्रामों में आंतरिक गलियों तथा सीसी रोड का निर्माण, वैकल्पिक मार्ग प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, तालाबों का जीर्णोद्धार के तहत अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ शौचालय की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 23 लोहिया ग्रामों में से 17 ग्रामों को शौचालय से संतृप्त कर दिया गया है। शेष ग्रामों को माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इंदिरा आवास, मनरेगा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यों, कौशल विकास मिशन के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण, समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति, समाजवादी पेंशन, विकलांग एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा की।
नवीन मंडी निर्माण के सत्यापन के साथ ही एकीकृत बागवानी, कुक्कुट विकास, कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना,

ग्रामीण विद्युतीकरण की समीक्षा के साथ ही पैकफेड द्वारा बनाये जा रहे माध्यमिक शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के भवनों के अभी तक पूर्ण नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजी व्यक्त की तथा एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा में उन्होंने नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण पर जोर देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के उन्नयन के लिए विकासखंडवार कैंप लगाए जाएं।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र,  जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी  उपस्थित रहे।

दो- दो विद्यालय गोद लेंगे अधिकारी
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी जिलास्तरीय अधिकारी दूरस्थ क्षेत्र के दो-दो विद्यालयों को गोद लेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, मिड डे मील तथा साफ-सफाई, विद्यालय में अध्यापकों तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति आदि ठीक होगी।


उन्होंने कहा कि हर महीने एक अच्छे स्कूल का मॉडल स्कूल के तौर पर चयन किया जाएगा तथा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 06 से 12 तक की छात्राओं की संख्या मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि सेनेट्री नेपकिन का वितरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed