फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The lowest purchase was 22% at PCF's purchasing centers

Lalitpur News: पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर हुई सबसे कम 22 फीसदी खरीद

Thu, 24 Apr 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The lowest purchase was 22% at PCF's purchasing centers
ललितपुर। पीसीएफ के केंद्रों पर लक्ष्य के मुकाबले अब तक सबसे कम मात्र 22 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो सकी है, जबकि खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष सबसे अधिक 52.12 फीसदी गेहूं की खरीद हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में 17 मार्च से 48 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू की गई थी। 48 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। केंद्रों पर अब तक 14,101.20 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी है, यानी कुल खरीद लगभग 29.38 फीसदी हुई है। वहीं, पीसीएफ के सभी 29 खरीद केंद्रों को दिए गए 25 हजार लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 5,543.05 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी है, जो लक्ष्य के सापेक्ष कुल 22.17 प्रतिशत है और अन्य संस्थाओं की अपेक्षा सबसे कम है। उठान के मामले में भी पीसीएफ सबसे पीछे है। अब तक मात्र 596 मीट्रिक टन ही उठान हो सका है। पीसीएफ ने अब तक किसानों को 1355.16 लाख के सापेक्ष 1174.50 लाख का ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक खरीद खाद्य विभाग के पांच क्रय केंद्रों पर नौ हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 4690.90 मीट्रिक टन यानी 52.12 प्रतिशत खरीद की है। नैफेड के सात केंद्रों पर 3500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1069.35 मीट्रिक टन खरीद हुई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 30.55 फीसदी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी केंद्रों पर अब तक कुल 29.38 फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed