फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The laughter kept echoing till late night in the All India poet meet

महरौनी महोत्सव: अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजते रहे ठहाके

Sun, 07 Jan 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The laughter kept echoing till late night in the All India poet meet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में चल रहे महरौनी महोत्सव में शुक्रवार रात सद्भावना मंच पर कीर्तिशेष सुंदरलाल सेन की स्मृति में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रख्यात कवि व कवियत्रियों ने रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार बडौनियां, विशिष्ट अतिथि निशांत जैन और रोहित सेन ने मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवयित्री प्रेरणा ठाकरे नीमच ने मां शारदा की सरस वंदना से सम्मेलन शुरू किया। लटूरी लट्ठ फिरोजाबाद, अतुल ज्वाला इंदौर, सुनील समैया बीना, पद्मश्री से सम्मानित बुंदेली कवि एके जडिया, प्रिया खुशबू, सचिन पांडेय भारत और सरदार प्रताप फौजदार ने हास्य व्यंग्य से ओतप्रोत काव्यपाठ किया। श्रोताओं ने देर रात तक इस कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। रविवार को महफिल-ए-कव्वाली होगी। इस मौके पर सभासद अनूप अहिरवार, जाकिर अली, उदयभान सिंह, प्रेमनारायण साहू, अनिल शर्मा, पवन बजाज, मूलचंद सेन, नीलेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सौरभ लखपति, मूलचंद सेन, सुरेश अहिरवार, कुलदीप खरे, हृदयेश गोस्वामी, सूर्यकांत त्रिपाठी, नितिन जैन शास्त्री, विनोद कुशवाहा, अंजन बडौनियां, दुष्यंत नायक आदि मौजूद रहे। संचालन संजय पांडेय ने किया।
विज्ञापन


----------फोटो-40
कबड्डी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में बबीना और महिला वर्ग में विरधा की टीम रही विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को इंडेन गैस कार्यालय प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में बबीना की टीम ने बाजी मारी, तो महिला वर्ग में विरधा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडोनिया ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें महरौनी फाइटर, आजाद परिंदे ललितपुर, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, सैदपुर सरकार, खिरिया सरकार, तालबेहट, बबीना और अमझरा सरकार ललितपुर टीम शामिल रही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बबीना की टीम विजेता बनी, जबकि तालबेहट की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में तीन टीम शामिल रही, जिसमें किसान इंटर कॉलेज बिरधा की टीम विजेता और ललितपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बडौनियां ने पुरस्कार वितरण किया। विजेता टीमों को 5100 रुपये और उपविजेता टीमों को 2100 रुपये पुरस्कार सहित शील्ड से सम्मानित किया। मैच रेफरी सलमान रज़ा, जगदीश परिहार, अलीम रज़ा, राकेश कुशवाहा रहे। स्कोरर काज़िम अली और कमेंट्रेटर ह्रदयेश गोस्वामी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed