{"_id":"92bb188b613323bd83aad1d1882495a2","slug":"the-kiosk-near-mahavir-remain-handcart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर प्याऊ के पास ही रहेंगे हाथ ठेला वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर प्याऊ के पास ही रहेंगे हाथ ठेला वाले
ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। फुटपाथ पर कपड़ा बेचकर रोजी रोटी चलाने वाले हाथ ठेला दुकानदार महावीर प्याऊ के पास ही अपना रोजगार करेंगे। डीएम ने उनके ठेले लगवाने के लिए सड़क पर रेखा खींचने के निर्देश दिए हैं।
शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो गई है। इससे घंटाघर से सावरकर चौक तक सड़क घेर कर खड़े होने वाले हाथ ठेला व फुटपाथी दुकानदारों की हटा दिया गया। इससे हाथ ठेला लगाने वाले दुकानदार बेरोजगार हो गए। समस्या के समाधान के लिए दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को डीएम डा. रूपेश कुमार को ज्ञापन दिया।
इसमें उन्होंने कहा कि वह फुटपाथी दुकानदार हैं और हाथ ठेला पर कपड़ा बेचकर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। वन-वे लागू होने के कारण उनके हाथ ठेलों को हटा दिया गया, जिससे वह बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें पूर्व की भांति ठेले लगाने की अनुमति दी जाए। समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मार्केट में ठेले खड़े होने से ट्रैफिक में व्यवधान आने के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इसके बाद तय किया गया कि महावीर प्याऊ के पास जहां हाथ ठेले खड़े होंगे, वहां एक रेखा खींची जाएगी। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी चार पहिया वाहन हाथ ठेलों के आगे खड़ा नहीं हो पाए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, मुहम्मद माजिद, रवींद्र कुमार, इरफान खां, राना, मुहम्मद ईसा, सुनील चौरसिया, मुहम्मद अनसार, कलीम, दशरथ प्रसाद, सुदर्शन, इकबाल, राजीव, अंकित कुमार उपस्थित रहे।