{"_id":"65147b1731336475170c74f4","slug":"the-journey-will-go-from-jhansi-to-kashi-via-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-4087-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झांसी से जनपद होते हुए काशी जाएगी शाैर्य जागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झांसी से जनपद होते हुए काशी जाएगी शाैर्य जागरण यात्रा
Thu, 28 Sep 2023 12:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आगामी 30 सितंबर को शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस यात्रा की विस्तृत जानकारी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यात्रा झांसी से ललितपुर की ओर आएगी, जिसका स्वागत झररघाट पर किया जाएगा। यहां से काशी के लिए रवाना होगी।
विहिप के विभाग संगठन मंत्री चंद्रिका ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश में सनातन विरोधी गतिविधियों पर विराम लगाना है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाए रखना ही इसका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 सितंबर को यह यात्रा झांसी से शुरू होकर ललितपुर पहुंचेगी, जहां विशाल संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद यात्रा अपने निर्धारित सड़क मार्ग से होते हुए महरौनी, टीकमगढ़ से मऊरानीपुर होते हुए काशी के लिए प्रस्थान करेगी।
इस यात्रा में पांच हजार आम लोगों व एक हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए लोगों से धर्म से जुडऩे का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, शैलेंद्र सिंह बुन्देला, रामेश्वर मालवीय, ब्रजेंद्र सिंह गौर, प्रमोद साहू, नगर अध्यक्ष संजय जैन राजू, दीपक सोनी व अमन सोनी मौजूद रहे।