फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The injured camped at the Collectorate demanding the arrest of the accused.

Lalitpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घायलों ने कलक्ट्रेट में डेरा डाला

Thu, 30 Oct 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The injured camped at the Collectorate demanding the arrest of the accused.
एसडीएम ने घायलों को चिकित्सालय भेजा, आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम गुगरवारा में जमीन के विवाद में मारपीट की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ितों ने कलक्ट्रेट परिसर में डेरा डाला। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

ग्राम गुगरवारा निवासनी गीता पत्नी बबलू ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। इसमें गांव के कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बताया कि 28 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे गांव के सुरेंद्र, श्रीकृष्ण व महेंद्र, कल्लू, हरकिशन, आजाद और राजू उसके खेत की बाउंड्री का तार निकालने लगे। मना करने पर घर तक पीछा कर पिटाई की और घर में घुसकर कुल्हाड़ी व डंडों से भी पीटा। बीच-बचाव करने में उसका पुत्र अभिषेक व राहुल भी घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने थाना प्रभारी बानपुर को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed