फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The identity card shall be Plledaron

पल्लेदारों के पहचान पत्र बनाए जाएं

Sat, 28 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
The identity card shall be Plledaron
ललितपुर (ब्यूरो)। संयुक्त गल्ला व्यापार संघ ने उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विभिन्न मांगों के साथ-साथ पल्लेदारों को पहचान पत्र बनाकर देने की मांग की गई।
विज्ञापन


मंडी परिषद के उप निदेशक रविशंकर गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चोरियों को रोकने के लिए मंडी की दीवार की ऊंचाई बढ़ाई जाए, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, पल्लेदारों को पहचान पत्र बनाए जाएं, मंडी परिसर में बने किसान विश्राम गृह, सुलभ शौचालय सहित अन्य स्थानों पर नियमित सफाई कराई जाए, मंडी परिसर में अलग-अलग पांच मूत्रालय बनवाए जाएं, 24 घंटे बिजली व्यवस्था की जाए आदि मांगें रखी गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर संघ के संयोजक सुमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, नसीम बाबा, अभय कुमार जैन, इस्लाम, शेख समीर, रामगोपाल ताम्रकार, भरत कुशवाहा, प्रदीप जैन, रामसहाय निरंजन, जाकिर, हरीराम लखेरा, रामेश्वर, राजेश कुमार, रामबाबू राठौर, प्रियंका, अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed