{"_id":"692dd25839f5e47db60bfc5a","slug":"the-husband-had-gone-to-another-village-to-invite-someone-but-the-wife-left-with-the-young-man-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-147146-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पति गया था दूसरे गांव निमंत्रण करने, पत्नी युवक के साथ चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पति गया था दूसरे गांव निमंत्रण करने, पत्नी युवक के साथ चली गई
विज्ञापन
- पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की सूचना, खोजबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुनखिरिया। नाराहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नाराहट थाने में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि 30 नवंबर को वह अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण करने को ग्राम गौना गया हुआ था। उसके पिता की तबीयत खराब है जोकि भोपाल में एक अस्पताल में भर्ती हैं। घर पर उसकी मां अकेली थी। इसी बीच उसकी बीस वर्षीय पत्नी एक युवक के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी दो साल पहले थाना सौजना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती से हुई थी। वह शादी के बाद से ही उसे व उसके परिजनों को परेशान कर रही थी। ज्यादातर समय वह अपने मायके में ही रहती थी। अभी दस दिन पूर्व ही वह उसे मायके से लेकर आया था। इस बीच वह एक युवक के साथ चली गई। पीड़ित ने पत्र में पत्नी को खोजने की मांग की। वहीं, पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए सूचना दर्जकर युवती की खोजबीन करने में जुट गई है।