फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The head bowed prostrate

सजदे को झुके सिर

Sat, 26 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The head bowed prostrate

लीड .............

 

शहर पेश इमाम ने बकरीद के महत्व पर रोशनी डाली। इस मौके पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों की सुबह से ही चहलकदमी शुरू हो गई थी। ईद को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में गजब का उत्साह था। बीती रात से ही घरों में पकवान बनने की तैयारियां शुरू हो गई थी। सुबह होते ही नये-नये कपड़ों मेें लोग ईदगाह व मस्जिदों की ओर रवाना हुए। पुलिस व प्रशासनिक अमला एक दिन पूर्व से ही सक्रिय हो गया था। नमाज से पूर्व ईदगाह व सभी मस्जिदों में साफ-सफाई एवं जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। ईदगाह में नमाज के उपरांत मुस्लिम एसोसियेशन सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटी सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, करीम असर, हाजी साबिर अली, अजीज कुरैशी, अरमान कुरैशी, अबरार अली, प्रेस क्लब महामंत्री नसीम खां, नबाव बख्श, अब्दुल नासिर मंसूरी आदि ने नगरवासियों से गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। वहीं, ईदगाह परिसर में प्रशासन और पुलिस अफसरों ने पांडाल लगाया, जिसमें जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र तिवारी, कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी आदि ने अकीकतमंदों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, उधर संयुक्त चिकित्सालय के बाहर स्थित वक्फ नंबर छह मस्जिद कदीम व मजार दाता करीम शाह परिसर में भी ईद की नमाज अदा कराई गई। इसी प्रकार सदनशाह की मस्जिद, बरियावाली मस्जिद नदीपुरा , गोविंद नगर व नेहरूनगर में ईद की नमाज अदा कराई गई। शहर की सबसे बड़ी जामा मस्जिद घुसयाना में भी ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आभार नवाब बख्श ने व्यक्त किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed