फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The gratitude of Gurudev in the welfare of life is invaluable: Muni Pujya Sagar

जीवन के कल्याण में गुरूदेव का उपकार अमूल्य-मुनि पूज्य सागर

Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The gratitude of Gurudev in the welfare of life is invaluable: Muni Pujya Sagar
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मुनि सुधासागर महाराज का 40वां मुनि दीक्षा महोत्सव उत्साह के साथ मनाया। धर्मसभा को संबोधित करते मुनि पूज्य सागर महाराज ने गुरु उपकार की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन के कल्याण में गुरुदेव का उपकार अमूल्य है। वह श्रावक संस्कार शिविरों के माध्यम से अनगिनत श्रावकों को धर्म का मर्म और संस्कारों का बीजारोपण जो कर रहे हैं उससे धर्म संस्कृति अक्षुण्ण हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमण संस्कृति संस्थान के माध्यम से समाज में विद्वानों के अभाव को दूर कर उन्होंने युवा विद्वानों की जो शृंखला तैयार की, वह जैन संस्कृति के लिए प्रेरणादायी रहेगी। ऐलक धैर्यसागर महाराज ने कहा कि गुरुदेव हमारे आदर्श हैं और धर्म संस्कृति की पहचान हैैं। क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज ने समाज में संतों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा अगर संत न होते तो समाज की क्या दशा होती। संतों ने समाज और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा गुरुदेव हमें बुराई से अच्छाई की ओर ले जाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

धर्मसभा में मंगलाचरण सुधासागर इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने किया। गुरुदेव की संगीतमय पूजन में स्थापना विद्या पुनीत बहू मंडल, जल समर्पण प्रतिभास्थली बालिका मंडल, चंदन समर्पण ब्राह्मी-सुंदरी महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल नया मंदिर द्वारा अक्षत, वर्द्धमान संभाग बाहुबलि विद्या गुरु संभाग द्वारा अक्षत, आदर्श श्राविका मंडल बड़ा मंदिर द्वारा पुष्प, नीली श्राविका बहू मंडल द्वारा नैवेद्य, सुधा कलश भक्तामर महिला मंडल व जिनवाणी शास्त्र संरक्षण मंडल द्वारा दीप, जैन मिलन द्वारा धूप, पाठशाला के बालकों द्वारा फल, नंदा -सुनंदा संभाग एवं आदर्श श्राविका मंडल द्वारा अर्घ्य समर्पण, जयमाला अर्घ्य सभी युवा वर्ग एवं आचार्यश्री का अर्घ्य नंदा सुनंदा महिला मंडल, विद्या पूजा मंडल एवं सुधासागर महाराज का अर्घ्य पंचायत समिति के पदाधिकारी एवं श्रेष्ठी जनों द्वारा समर्पित किया। इस मौके पर ब्रह्मचारिणी सविता दीदी, अनुपमा बजाज, सुशमा जैन, सीमा जैन मंजू, उमा जैन, स्नेहा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावकों ने आहारदान कर पुण्यार्जन किया
दीक्षा दिवस पर सुबह श्रावक शिरोमणि गुरुभक्त सुरेश, अशोक जैन, सुशीला पाटनी, किशनगढ़ ने गुरुदेव के चरणों में पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद ग्रहण किया। पाटनी परिवार को गुरुदेव की आहारचर्या का पुण्य जिनेंद्र जैन के आवास पर मिला। मुनि पूज्य सागर महाराज को आहार दान देवेंद्र जैन, ऐलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान विनोद कुमार, देवेंद्र परिवार एवं क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज को आहार दान का सौभाग्य भगवानदास परिवार को मिला।

समिति ने किया स्वागत
गुरुदेव से आशीर्वाद ग्रहण करने सुशील मोदी मोदीनगर, सचिन जैन दिल्ली, सुमन दगड़ा ब्यावर, हुकुमचंद काका कोटा, ऋषभ जैन ईशुरवारा, राजू पहाड़िया ब्यावर, विजय जैन धुर्रा अशोक नगर, डीके जैन टीकमगढ़ समेत भारी संख्या में धर्मालुजन पहुंचे। जिनका दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष इंजी अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पकज जैन पार्षद, धार्मिक संयोजक मनोज जैन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed