फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The government team inquired about the quality of health services at the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज में शासन की टीम ने जानी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

Tue, 03 Feb 2026 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The government team inquired about the quality of health services at the medical college.
मरीजों से ली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में आई शासन की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी। टीम ने पैथोलाॅजी, इमरजेंसी समेत अन्य स्थानों पर संसाधन व उपकरणों को देखा और क्रियाशीलता की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो दिन तक टीम रहकर जांच करेगी। वहीं अन्य टीमों ने सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में जांच की।
सोमवार को शासन की दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज में सघन जांच की। सर्वप्रथम टीम पैथोलाॅजी में पहुंची। यहां पर मशीनों की उपलब्धता जानी। इसके बाद मशीनों की क्रियाशीलता, जांच के प्रकार और आने वाले मरीजों की जानकारी ली। पैथोलाॅजी में सृजित पदों के सापेक्ष स्टाफ की स्थिति देखी। इसके साथ ही टीम ने इमरजेंसी में उपकरणों की स्थिति व क्रियाशीलता देखी। यहां पर रखीं आपात दवाइयों का स्टॉक भी देखा।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या के आधार मौजूद संसाधन व स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। इसके साथ ही एनसीडी में पहुंची, यहां फिजियोथेरेपी की मशीनों व स्टाफ और चिकित्सकों की जानकारी ली। वार्ड में भी टीम ने पहुंच कर मरीजाें से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकांश पटलों पर सभी कर्मचारी नजर आ रहे थे। वहीं ब्लॉक स्तर पर भी अलग-अलग टीमों ने सीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पहुंच कर मानकों पर जांच की। टीम अस्पतालों की हकीकत रिपोर्ट शासन को प्रस्तुति करेगी। टीमों के निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है।



वर्जन
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों जांच के लिए आई टीम ने जांच की। इसमें मानक अनुरूप पाया गया। दो दिन तक विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जाएगी। - विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed