फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The government is making plans keeping every section in mind: Sadar MLA

सरकार प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर बना रही है योजना : सदर विधायक

Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The government is making plans keeping every section in mind: Sadar MLA
- ग्राम छिपाई में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायत छिपाई में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया, उन्हाेंने लोगों की समस्याओं को सुना, साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस चौपाल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान ग्राम पंचायत के विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।

सदर विधायक ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है, साथ ही इन योजनाओं का लाभ जनता को मिले, इसके लिए गांव में चौपाल लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने जनता का शोषण किया है, लेकिन वर्तमान सरकार प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं का ध्यान रख रही है। आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं, साथ ही माफिया राज समाप्त हो गया है। चौपाल के दौरान 47.53 लाख रुपये की लागत से कराए विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत पिपरा के 19.96 लाख रुपये की धनराशि के कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डीडीओ अतिरंजन सिंह, ग्राम प्रधान छिपाई नीलमणि राजा, खंड विकास अधिकारी सौरभ वर्नवाल, सचिव दीपक विश्वकर्मा, हरि सिंह बुंदेला, कृपाल सिंह, डॉ सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed