{"_id":"6958155a6d08176c8f085e77","slug":"the-government-has-given-rs-420-crore-for-the-digital-library-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-149044-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डिजिटल लाइब्रेरी के लिए शासन ने दिए 4.20 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डिजिटल लाइब्रेरी के लिए शासन ने दिए 4.20 करोड़
विज्ञापन
- किताबें, कंप्यूटर व फर्नीचर आदि खरीद के लिए विभाग अब निकाल रहा टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में शासन के निर्देश पर 105 डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है, शासन ने किताबें, फर्नीचर व कंप्यूटर आदि सामग्री क्रय करने के लिए प्रति लाइब्रेरी चार लाख रुपये निर्गत कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से इस धनराशि से सामग्री क्रय करने के लिए जैम पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया जारी कर दी है।
जनपद में 105 लाइब्रेरी में किताबों व अन्य सामग्री खरीद के लिए शासन ने 4.20 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं, पंचायती राज विभाग ने निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस धनराशि से 1.80 लाख की लागत से एक लाइब्रेरी के एनबीटी व शासन से निर्धारित पाठ्यक्रम की किताबें क्रय की जाएंगी। तो वहीं, 20 हजार से डिजिटल एजुकेशन सामग्री ली जाएगी। 1.30 लाख रुपये की लागत से दो कंप्यूटर, एक एलईडी टीवी एचडी कैमरे के साथ, प्रिंटर व अन्य सामग्री क्रय होगी। 70 हजार की लागत से फर्नीचर क्रय किया जाना है। इनकी निविदा मांगी गई है, तकनीकी परीक्षण के बाद उनका क्रय किया जाएगा। बताते चलें कि जिलास्तरीय कमेटी ने इससे पूर्व किताबों का चयन करते हुए शासन को सूची भेज दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
शासन ने डिजिटल लाइब्रेरी के लिए धनराशि जारी कर दी है, सामग्री व किताबों को क्रय करने के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही लाइब्रेरी का संचालन होगा।
कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी