{"_id":"649b38155cb0b8c1ec0adb14","slug":"the-girl-got-scorched-due-to-current-in-the-stick-attached-to-the-pole-lalitpur-news-c-11-1-123736-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खंभे से लगी स्टिक में करंट आने से बालिका झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खंभे से लगी स्टिक में करंट आने से बालिका झुलसी
विज्ञापन
युवक की सूझबूझ से बच गई उसकी जान
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जखौरा में सोमवार की देर शाम एक बालिका ने खंभे में लगी स्टिक को जैसे ही पकड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गई। बालिका की चीख सुन आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे छुड़ाया। इस घटना में बालिका बेहोश होने पर उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई।
ग्राम जखौरा निवासी योगेंद्र सिंह की छह वर्षीय पुत्री परी मोहल्ले में देर शाम खेल रही थी। इसी दौरान वह विद्युत पोल के पास पहुंच गई और पोल से लगी स्टिक को जैसे ही उसने पकड़ा तो वह उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गई। बालिका की चीख सुन आसपास के लोग लाठी डंडे से उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान बालिका अचेत हो गई तभी वहां खड़े एक युवक ने जूता पहने ही बालिका को लात मार दी जिससे उसके हाथ से स्टिक छूट गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने तत्काल उपचार देकर बालिका की जान बचा ली। बालिका के चचेरे दादा नारायण सिंह ने बताया कि अभी परी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। मंगलवार को भी परी को रुक रुक कर झटके अभी भी आ रहे हैं डॉक्टर उसका उपचार कर रहे। इस घटना से ग्रामीणों को विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है।
बेटी की हालत अभी ठीक नहीं है। डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। जानकारी देने के बाद भी विभागीय का कोई कर्मचारी गांव नहीं आया।
- योगेंद्र सिंह (पिता)
मामले की जानकारी हुई है इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।- आरपी सिंह, एसडीओ विद्युत विभाग महरौनी।