{"_id":"3993e64482a65e99fecc8a529aa83672","slug":"the-gas-station-will-be-closed-half-a-day-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधे दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधे दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
ललितपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा वैट कर बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक जनपद के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ललितपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हितों को दरकिनार करते हुए पूरे प्रदेश में वैट को बढ़ा दिया है। पहले प्रतिशत के हिसाब से वैट लिया जाता था, जबकि अब लीटर के हिसाब से वैट लिया जाएगा, इससे व्यापारियों को करीब ढाई रुपए प्रति लीटर पेट्रोल पर तथा पौने दो रुपए प्रति लीटर डीजल पर अधिक वैट देना होगा, इससे व्यापारियों को अधिक नुकसान होगा।
इसके विरोध में उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 28 जुलाई मंगलवार को सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक पेट्रोल पंपों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष करतार चंद्र जैन, मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार जैन, चंद्रप्रभा जैन, मनीष अग्रवाल, संजीव कुमार, नविता जैन, अनीता जैन, अतुल जैन सहित अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
बंद रहेंगे 45 पेट्रोल पंप
वैट के विरोध में जनपद के 45 पेट्रोल पंप मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक बंद रहेंगे। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।